Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

छत्तीसगढ़ के बीजापुर से सक्रिय 13 माओवादी गिरफ्तार

। बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के टेकमेटला गांव के पास जंगल से सात नक्सलियों को जबकि बासागुड़ा थाना क्षेत्र से छह नक्सलियों को पकड़ने का दावा किया गया है।

01 Apr 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर से सक्रिय 13 माओवादी गिरफ्तार

बीजापुर /रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सोमवार शाम अलग-अलग थाना क्षेत्र से एक लाख रुपये के इनामी सहित 13 सक्रिय माओवादी को सुरक्षा बल के जवानों ने गिरफ्तार किया है। बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के टेकमेटला गांव के पास जंगल से सात नक्सलियों को जबकि बासागुड़ा थाना क्षेत्र से छह नक्सलियों को पकड़ने का दावा किया गया है।  बीजापुर के डीएसपी घनश्याम कामदे ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सली साल 2022 के आईईडी ब्लास्ट की घटना में शामिल थे। इस नक्सल वारदात में एक सीआरपीफ जवान घायल हो गया था। अन्य नक्सली पिछले साल अक्टूबर में यहां अलग-अलग स्थानों पर दो नागरिकों की हत्या में शामिल थे।

थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस पार्टी पर आईईडी विस्फोट में शामिल सात माओवादी को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से विस्फोटक जब्त किया गया। इस कार्रवाई में थाना उसूर, कोबरा 201, 205, 206, 210 एवं सीआरपीएफ196 बटालियन की संयुक्त टीम शामिल रही। गिरफ्तार नक्सलियों में बामन माड़वी (गलगम आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य), सोढ़ी हिड़मा (मारूड़बाका आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सेक्शन कमाण्डर),बारसे अंदा (गलगम आरपीसी सीएनएम सदस्य), बारसे हड़मा (गलगम आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य),देवेन्द्र रवा (गलगम आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य), इरपा अर्जुन (संघम सदस्य), सुक्का ओयाम (मारूड़बाका आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य) शामिल है।पकड़े गए माओवादियों के कब्जे से विस्फोटक, टिफिन बम, कार्डेक्स वायर और इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया है। यह सभी नक्सली 29 नवंबर 2022 को आईईडी विस्फोट की घटना में शामिल थे,जिसमें एक सीआरपीएफ जवान घायल हुआ था। वहीं थाना बासागुड़ा एवं कोबरा 210 ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम पुतकेल के ग्रामीण और मारूड़बाका के ग्रामीण की हत्या में शामिल 6 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। बासागुड़ा थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई में गिरफ्तार नक्सलियों में 28 वर्षीय कोसा ऊर्फ जागेश कुंजाम (गलगम आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष), 22 वर्षीय कोसा माड़वी ऊर्फ बोल्ली (गलगम आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य), 22 वर्षीय बण्डी माडवी ऊर्फ राजेश (गलगम आरपीसी सीएनएम सदस्य), 32 वर्षीय देवा मुचाकी (ग्राम टेकमेटला डीएकेएमएस उपाध्यक्ष), 28 वर्षीय माड़वी जोगा,22 वर्षीय देवा मुचाकी (गलगम आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य) शामिल है।पकड़े गये सभी माओवादी 29 अक्टूबर वर्ष 2024 को ग्रामीण दिनेश पुजारी की हत्या में शामिल थे। इसके अलावा नक्सली 19 अक्टूबर को माओवादी थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत मारूड़बाका पीडीएस दुकान के संचालक तिरूपति भण्डारी की हत्या में शामिल थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


छत्तीसगढ़ के बीजापुर से सक्रिय 13 माओवादी गिरफ्तार
। बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के टेकमेटला गांव के पास जंगल से सात नक्सलियों को जबकि बासागुड़ा थाना क्षेत्र से छह नक्सलियों को पकड़ने का दावा किया गया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News